Pages

Monday, 29 December 2014

पहले के जमाने में जरूरत की चीजें ~
रोटी , कपड़ा और मकान
आज के जमाने में जरूरत की चीजें ~


रोटी , कपड़ा और अनलिमिटेड डाटा नेट प्लान !!

Tuesday, 4 February 2014

कोई ग़ज़ल सुना कर क्या करना

कोई ग़ज़ल सुना कर क्या करना,,
यूँ बात बढ़ा कर क्या करना,,

तुम मेरे थे, तुम मेरे हो,,
दुनिया को बता कर क्या करना,,
तुम साथ निभाओ चाहत से,,
कोई रस्म निभा कर क्या करना,,
तुम खफ़ा भी अच्छे लगते हो,,
फिर तुमको मना कर क्या करना,,
तेरे दर पे आके बैठे हैं,,
अब घर भी जाकर क्या करना,,
दिन याद से अच्छा गुजरेगा,,
फिर तुम को बुला कर क्या करना।।

हमें मालूम है

"हमें मालूम है दो दिल जुदाई सह नहीं सकते,
मगर रस्मे-वफा ये है कि, ये भी कह नहीं सकते,
जरा कुछ देर तुम उन साहिलों की चीख सुन भर लो,
जो लहरों में तो डूबे हैं, मगर संग बह नहीं सकते...!!!"

दिल टुटा है जिस कदर आज

"दिल टुटा है जिस कदर आज,, ऐसे टुटा तो ना था पहले कभी,
 ये तुमसे कि मौहब्बत का नतीजा है,, या हमारी वफा का"

बड़ा दिलदार था वो

''बड़ा दिलदार था वो हीरा गवाँ के भी मुस्कुराता है,
पत्थर की जुस्तजू में हम नादान रोये ही जा रहे हैं''

Tuesday, 14 January 2014

"मर्द " होने की निशानी है

गुस्से का आना

" मर्द " होने की निशानी है..

मगर..

गुस्से को पी जाना

" पति " होने की निशानी है।

Friday, 10 January 2014

जरा सा भी चूके तो समझो शादी हुई

किसी सुंदर कन्या के साथ किया गया रोमांस भी शतरंज के खेल जैसा हैं

जरा सा भी चूके तो समझो शादी हुई

A good cook could cook good

"कच्चा पापड़ पक्का पापड़" तो कोई भी बोल
लेता है।

अब जरा ये बोल के दिखाओ

"A good cook could cook good"
"(ए गुड कुक कुड कुक गुड)"

क्या हुआ ???
हो गयी ना कुड-कुड-कुड..

तो ठोको लाइक

GK Time

1. भारत सरकार द्वारा सम्मानार्थ दी जाने वाली सर्वश्रेष्ठ उपाधि कौन सी है?— भारत रत्न

2. भारत रत्न किस क्षेत्र हेतु प्रदान किये जाते हैं?— कला, साहित्य और विज्ञान की उन्नति के लिए किए गए असाधारण कार्य और सर्वोत्कृष्ट देश सेवा के लिए

3. भारतरत्न से अलंवमत प्रथम व्यक्ति कौन हैं? — डॉ. सर्वपल्ली, राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालचारी ( मरणोपरान्त ), डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण ( मरणोपरान्त )- 1954 में

4. भारतरत्न से अब तक कितनी महिलाएं सम्मानित हो चुकी हैं?— पाँच ( इंदिरा गांधी ( 1971 ), मदर टेरेसा ( 1980 ), अरूणा आसफ अली ( 1997 ), एम.एस. सुब्बालक्ष्मी ( 1998 ), लता मंगेशकर
( 2001 ) 

5. पदम विभूषण सम्मान किस क्षेत्र में दिये जाते हैं?— किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए जिसमें सरकारी सेवा भी समिमलित

6. पदम भूषण सम्मान किस क्षेत्र में दिय जाते हैं?— किसी भी क्षेत्र में की गई विशिष्ट सेवा के लिए जिसमें सरकारी सेवा भी समिमलित

7. पदम श्री सम्मान किस क्षेत्र में की गई विशिष्ट सेवा हेतु प्रदान किये जाते हैं?— किसी भी क्षेत्र में की गई विशिष्ट सेवा, जिसमें सरकारी सेवा भी समिमलित

8. भारत का सर्वोच्च वीरता पदक का नाम बताएं। — परमवीर चक्र

9. परमवीर चक्र किस क्षेत्र हेतु प्रदान किये जाते हैं?— स्थल अथवा आकाश में शत्रु के सम्मुख असीम शौर्य, अदम्य साहस अथवा आत्मबलिदान के लिए

10. परमवीर चक्र से अलंवमत प्रथम व्यक्ति कौन हैं?— मेजर सोमनाथ शर्मा ( मरणोपरान्त- नवम्बर, 1947 में )

11. महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु भेंट किया जाता है?— स्थल, जल तथा आकाश में शत्रु के सम्मुख असीम शौर्य प्रदर्शन; स्थल, जल, आकाश में शत्रु के सम्मुख शौर्य प्रदर्शन; जल, थल व वायु में असीम शौर्य अदम्य साहस, आत्मबलिदान; असीम शौर्य प्रदर्शन; वीरतापूर्ण कार्यों के लिए

12. भारतीय साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे कहा जाता है?— ज्ञानपीठ पुरस्कार को

13. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रतिवर्ष किस क्षेत्र में दिये जाते हैं?— भारतीय भाषाओं में लिखी गई सर्वश्रेष्ठ साहितियक कृति के रचयिता को

14. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन हैं?— जी. शंकर कुरूप को 1965 में ऑडा कुजाई ( मलयालम ) कृति हेतु )

15. भारतीय साहित्य के इस ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना किसने की थी?— उधोगपति शान्ति प्रसाद जैन ने 1944 में

अगर किसी को ये पढकर गर्व हुआ है तो कम से कम SHARE तो करो मित्रो ???

Tuesday, 7 January 2014

ज़रूरी काम है लेकिन रोज़ाना भूल जाता हूँ

ज़रूरी काम है लेकिन रोज़ाना भूल जाता हूँ
मुझे तुम से मोहब्बत है बताना भूल जाता हूँ

तेरी गलियों में फिरना इतना अच्छा लगता है
मैं रास्ता याद रखता हूँ, ठिकाना भूल जाता हूँ

बस इतनी बात पर मैं लोगों को अच्छा नहीं लगता
मैं नेकी कर तो देता हूँ, जताना भूल जाता हूँ

शरारत ले के आखों में वो तेरा देखना तौबा
मैं नज़रों पे जमी नज़रें झुकाना भूल जाता हूँ

मोहब्बत कब हुई कैसे हुई सब याद है
मुझको मैं कर के मोहब्बत को भुलाना भूल जाता हूँ.